पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय युवती क्षेत्र में रहती है और एमबीए की पढ़ाई कर रही है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात सोहागपुर के रहने वाले राहुल पुरी गोस्वामी मोहल्ले में समूह की किस्त की रिकवरी के लिए आया करता था। 20 फरवरी को उसने युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था,उसके बाद से आरोपित छात्रा को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। अभी चार दिन पहले आरोपित के बारे में छात्रा को पता चला कि उसकी शादी किसी और से होने वाली है। जब छात्रा ने उससे बात की तो आरोपित ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस के बाद छात्रा तनाव में आ गई और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर एफआइआर दर्ज कर ली गई। पुलिस जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करेगी।
एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपित ने शादी से मना किया तो खाया जहर
भोपाल। छोला मंदिर इलाके में एक एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।











