भोपाल : 02 अगस्त, 2023 । जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास, विभाग द्वारा अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है। इस वर्ष भी विभिन्न योजनाओं जैसे सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, महर्षि वाल्मीकि योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, आवास सहायता योजना में विद्यार्थीगण लाभान्वित किए गए है। इसके अतिरिक्त जिले में आदिवासी बाहुल्य ग्राम का चयन कर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना विभाग द्वारा तैयार की जा रही है। साथ ही विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को वन मित्र पोर्टल के माध्यम से वनाधिकार हक प्रमाण-पत्रों का प्रदाय किया गया है।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अनेक योजनाएं











