अल्जीरिया में 26 साल से लापता व्यक्ति मिला:पड़ोसी ने ही किडनैप किया था,दावा- काले जादू की वजह से कभी भाग नहीं सका

अल्जीरिया में 26 साल से लापता व्यक्ति मिला:पड़ोसी ने ही किडनैप किया था,दावा- काले जादू की वजह से कभी भाग नहीं सका

अल्जीरिया के अल कदीद शहर में 26 साल पहले लापता हुआ व्यक्ति आखिरकार मिल गया है। उमर बी नाम के शख्स को उसी के पड़ोसी ने किडनैप कर लिया था। तब उसकी उम्र सिर्फ 19 साल थी। उमर 1998 में अल्जीरिया में गृह युद्ध के दौरान लापता हो गया था।

उसके परिवार ने उसे कई सालों तक ढूंढा। लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने उसे मृत समझ लिया था। किडनैपर का घर उमर के घर से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर था। अल्जीरिया की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर कभी वहां से बचकर भाग नहीं पाया क्योंकि, किडनैपर से उस पर काला जादू किया हुआ था।

26 साल किडनैप रहने की वजह से सदमे में उमर
पुलिस ने आरोपी किडनैपर को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फेसबुक पोस्ट में उमर के भाई खालिद ने बताया है कि उमर की हालत ठीक है। 26 साल बंधक रहने की वजह से वह सदमे में है और उसे साइकोलॉजिकल मदद दी जा रही है।

अल्जीरिया के न्याय मंत्रालय ने कहा कि आरोपी पास के शहर एल गुएडिड की नगर पालिका में दरबान का काम करता था। उसका अपने भाई के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसके भाई ने उमर के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर डाल दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उमर जिंदा है और अच्छी हालत में है।

उमर को किडनैप कर सुखी घास के बीच रखा
इसके बाद आसपास में रह रहे लोगों में यह बात फैल गई। फिर उमर के रिश्तेदारों ने उसे ढूंढना शुरू किया। घर का पता मिलने के बाद वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। यहां घर के बीच एक गड्ढे में सूखी घास के साथ उमर को छिपाया गया था। रेस्क्यू करने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


Advertisement