नकली एवं मिलावटी वस्तुओं पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही

नकली एवं मिलावटी वस्तुओं पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही
- नकली दैनिक उपयोगी सामान का भंडाफोड़ आरोपी गिरफ्तार 10 लाख का नकली सामान जप्त
        
भोपाल / नगरीय क्षेत्र में नकली एवं मिलावटी सामान के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहा है i अभियान के तहत क्राइम ब्रांच द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में नकली दैनिक उपयोगी सामान जप्त किया गया है। कार्यवाही के दौरान विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के नाम से तैयार किये गये नकली क्रीम,सर्फ,शैम्पू,साबुन,विक्स,ईनो व मसाले एवं अन्य किराना सामग्री बरामद की गई ।
क्या है पूरा मामला !
क्राइम ब्रांच भोपाल को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति भोपाल के कबाड़खाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के माध्यम से नकली माल को विक्रय के लिये भेजने वाला है । जिसमें Procter  gamble (pg) और गोदरेज इन्डस्ट्रीज लिमिटेड के नकली उत्पादों को अवैध रुप से संग्रहित किया जा रहा है और उन्हें असली वास्तविक उत्पादों के रूप में जनता को बेचा जा रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । 
थाना प्रभारी के निर्देशानुसार सउनि अनिल तिवारी को टीम के साथ मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया । उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम बताए गए स्थान एक मीनार कांटे के सामने कबाड़खाना पहुंची, जहा मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये का व्यक्ति लकी ट्रांसपोर्ट के पास नकली प्रोडक्ट भारी मात्रा में रखे हुए व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सोहेल उर्फ रिहान पिता रईस मियां उम्र 34 साल नि.म.न.10,सात दुकान हाऊसिंग बोर्ड कालोनी करोंद थाना निशातपुरा भोपाल का बताया, जिसके पास बहुत सारा सामान कार्टून तथा बोरियों में रखा मिला, जिससे सामान के बारे में पूछा गया जो उसने स्वयं का होना बताया । 
ये माल हुआ बरामद :
आरोपी के कब्जे सर्फ सैम्पू विक्स वेपोरप  ENO फेस क्रीम एवरेस्ट मसाला हेयर ऑइल एक मोबाइल फोन सिलेटी कलर का रियल मी कम्पनी का जप्त किया गया, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये है, जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी सोहेल उर्फ रिहान पिता रईस मियां उम्र 34 साल नि.म.न.10,सात दुकान हाऊसिंग बोर्ड कालोनी करोंद थाना निशातपुरा भोपाल को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया तथा आरोपी का कृत्य धारा 63,65 कपीराईट एक्ट का पाया जाने  से आरोपी के  विरुद्ध पृथक से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाता है । आरोपी से पूछातछ में अहमदाबाद गुजरात से कम दामो में नकली माल खरीदना बताया है एवं आरोपी सोहेल उर्फ रिहान के द्वारा भोपाल में अमिल विलानी निवासी कैलाश नगर बैरागढ,मल्टी बाजपेई नगर शाह.बाद,जैन किराना स्टोर गाँधी नगर,कासिफ किराना स्टोर छोला मरघट भोपाल,कमल ट्रेडर्स फूटा मकबरा छोला रोड़ भोपाल को बेचोना बताया है ।

जांच में आया  सामने :
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी असली कंपनियों की तरह हूबहू पैकिंग एवं रैपर तैयार कर नकली सामान बाजार में सप्लाई कर रहे थे, जिससे आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं आर्थिक हितों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था। उक्त सामान किराना दुकानों एवं अन्य स्थानों पर कम कीमत में बेचकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा था।
क्राइम ब्रांच द्वारा मौके से भारी मात्रा में नकली माल, पैकिंग सामग्री, रैपर एवं अन्य उपकरण जप्त किये गये हैं। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

भोपाल पुलिस की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही  है जारी
भोपाल पुलिस द्वारा नकली एवं अवैध दैनिक उपयोगी सामग्री की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। 

भोपाल पुलिस की आम नागरिकों से अपील
आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार का संदिग्ध या अत्यधिक कम कीमत पर मिलने वाला ब्रांडेड सामान खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता एवं पैकिंग की जांच अवश्य करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें । सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाए।  

गिरफ्तार आरोपीगण की जानकारी:
सोहेल उर्फ रिहान, पिता रईस मियां, उम्र 34 साल, नि.म.न.10, सात दुकान हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, करोंद थाना, निशातपुरा, भोपाल, 5 वी कक्षा, मार्केटिंग का काम करोंद निशातपुरा I
              
दुकान व दुकान पर जप्ती की सूची
क्र दुकान का नाम सामान जप्ती की सूची
1 विलानी स्टोर बैरागढ़ सर्फ एक्सल ,फेयर एण्ड लवली
2 राठौर किराना स्टोर शाहजँहानाबाद सर्फ एक्सल, एवरेस्ट चिकिन मसाला
3 मोक्ष किराना स्टोर शाहजँहानाबाद एवरेस्ट चिकन मसाला,एवरेस्ट  मटन मसाला
4 कमल ट्रेडर्स फूटा मकबरा छोला रोड आरोपी द्वारा समान बेच दिया गया
5 जैन गृह उद्योग गाँधी नगर भोपाल आरोपी द्वारा समान बेच दिया गया
6 कासिफ किराना स्टोर मरघट छोला सर्फ एक्सल
 उनि नितिन पटेल,उनि राजकिशोर मिश्रा, सउनि अनिल तिवारी,सउनि चन्द्रमहोन मिश्रा सउनि सादिक खान,प्रआर.947 मुकेश सिंह आर.3140 विजय सेंगर ,आर. गौतम कुमार , मआर. संध्या शर्मा मआर अनुराधा बघेल की भूमिका सराहनीय रही I
Advertisement