जल्द बुलाई जाएगी पटवारियों की महापंचायत

जल्द बुलाई जाएगी पटवारियों की महापंचायत
भोपाल। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से सोमवार को राज्य मंत्रालय में म.प्र. पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बाघेल से प्रतिनिधिमण्डल के साथ मुलाक़ात हुई। मंत्री श्री राजपूत को पटवारी संघ अध्यक्ष श्री बाघेल ने पटवारियों की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपते हुए इन समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ही  पटवारी महापंचायत बुलाकर उसका समाधान करने का आग्रह किया। इस पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर जल्द ही पटवारी महापंचायत बुलाते हुए पटवारियों की समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया है।  म.प्र. पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बाघेल ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत का इसके लिए आभार जताया है।
Advertisement