राष्ट्रीय शालेय खेलो में मप्र करेगा सात खेलों की मेजबानी, भोपाल में होगी शूटिंग

राष्ट्रीय शालेय खेलो में मप्र करेगा सात खेलों की मेजबानी, भोपाल में होगी शूटिंग

भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीएफआइ) द्वारा वर्ष 2023-24 का वार्षिक खेल कैलेंडर जारी किया गया है। जिसमें नान ओलंपिक खेलों को हटा दिया गया है।जबकि पारंपरिक खेलों को जगह दी गई। इस कैलेंडर में ऐसे खेलाें को ही जोड़ा गया है जो ओलंपिक, एशियाड, कामनवेल्थ गेम्स में शामिल हैं। कैलेंडर के तहत नवंबर के दूसरे सप्ताह से इन खेलों का आयोजन किया जाएगा जो जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इसमें गुजरात के गांधी नगर से तीरंदाजी खेल के साथ एसजीएफआई खेलों का आगाज किया जाएगा। इसमें अंडर-14, 17 और अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

मप्र में होंगे सात खेल

इस कैलेंडर तहत मप्र सात खेलों की मेजबानी करेगा। ग्वालियर में हाकी के साथ एसजीएफआई खेलों की शुरुआत होगी। जिसमें अक्टूबर के पहले सप्ताह से हाकी के मुकाबले खेले जाएंगे। बालक व बालिका अंडर-17 वर्ग के मुकाबले यहीं खेले जाएंगे। इसके बाद भोपाल में दिसंबर से शूटिंग के मुकाबले खेले जाएंगे। विदिशा में कुश्ती, इंदौर में टेबल टेनिस, बैतूल में ताइक्वांडो, सुजालपुर में हैंडबाल और उज्जैन में मलखंभ के मुकाबले खेले जाएंगे।

जिला स्तरीय समित गठित

इसी बीच जिला स्तर पर होने वाली शालेय खेल प्रतियोगिताओं के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन का किया गया है। इसमें सहायक संचालक एसके अहिरवार को अध्यक्ष बनाया है। जबकि प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डीएस धुर्वे को सचिव बनाया है। सदस्य के रूप में शर्मिला बारिक, दिनेश टेलर, टीपी मारण, रानी स्वरूप सोंगा, प्रीति नायडू, भारती मनसोरिया, प्रवीन कुशवाह और अर्जुन विश्वकर्मा को शामिल किया गया है।

Advertisement