भोपाल। होली के दिन मधुबन म्यूजिक शाला कोलार के सभी सदस्यों ने मिलकर फागोत्सव का आयोजन किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में फाग गायन,लोकनृत्य, हास्य कविता पाठ,लतीफे, पैरोडी जेसे कई रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जिसमे समूह के पुरुष एवं महिला सदस्यों के साथ साथ वरिष्ठजनों एवम बच्चों ने भी बढ़चढ़ के हिस्सा लिया। शुरुआत में अबीर गुलाल से सभी का स्वागत किया गया। जिसके लिए फलों और सब्जियों से तैयार किए गए गुलाल का प्रयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ म्यूजिक शाला के वरिष्ठ गायक विनोद राखे के होली लोकगीत आज बिरज में होली रे रसिया से हुआ । इसके बाद डॉ संगीता,श्री मनडोले और प्रशांत राखे की तिकड़ी ने प्रसिद्ध फिल्मी गीत रंग बरसे भीगे चुनरिया का मनमोहक रिक्रिएशन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।इसके बाद कृष्ण बनी शीतल और राधा बनी कीर्ति के जा रे हट नटखट गीत पर सेमी क्लासिकल नृत्य प्रस्तुति ने सभी को भक्ति और प्रेम रस से सराबोर कर दिया।
महाराष्ट्रीय लावणी हो या राजस्थानी लोकनृत्य सभी ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।ललित बाथम की हास्य मिमिक्री की प्रस्तुति ने सभी को हंसते हंसते लोटपोट कर दिया।कार्यक्रम की रूपरेखा एवम संचालन डॉक्टर बबिता शर्मा तथा संयोजन प्रशांत राखे और कीर्ति नवाथे ने किया।
कार्यक्रम में शिवांगी पवार, आभा,ममता,हिमांशु,योगिता,वैशाली,शिल्पा,ऋषिकेश,दिनेश,प्रदीप,राजेंद्र,गरिमा,गीता,वंदना,आशुतोष,सुधीर,संदेश,रीना,उदित ,अमोल,पाखी ने भी अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी।











