Select Date:

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरण के कार्यक्रम जन-उत्सव बनें

Updated on 08-06-2023 05:43 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 10 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपए अंतरण के कार्यक्रम जन-उत्सव बन जाए, अधिक से अधिक लाड़ली बहनें इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। इसके लिए जिलों में आवश्यक तैयारियाँ कर ली जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जिला जन-प्रतिनिधियों और जिला कलेक्टर से वर्चुअल चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 10 जून का दिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक रहेगा। जबलपुर सहित विभिन्न स्थानों में लाड़ली बहनों की उपस्थिति में अद्भुत कार्यक्रम होना चाहिए। लाड़ली बहना थीम पर प्रेरक गीत बजेंगे और घरों में दीप भी जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित बैठक व्यवस्था और पेयजल प्रबंध सुनिश्ति करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना में एक से 7 जून तक हितग्राही बहनों को स्वीकृति-पत्रों के वितरण की जानकारी भी प्राप्त की। इस कार्य में श्रेष्ठ कार्य के लिए आगर-मालवा, हरदा और निवाड़ी जिले के प्रशासनिक अमले और जन-प्रतिनिधियों को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने भी श्रेष्ठ कार्य के लिए बधाई दी।

बताया गया कि योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 10 जून को जबलपुर के ग्रेरीसन ग्राउंड में शाम 6 बजे से होगा। अन्य स्थानों पर भी इसी समय कार्यक्रम होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ग्राम और वार्डों में प्रसारण किया जाएगा। ग्राम और वार्डों में शाम 5 बजे से लाड़ली बहना योजना पर केंद्रित रंगोली, नुक्कड़ नाटक, लोक गीत एवं लोक-नृत्य के कार्यक्रम और दीपोत्सव होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान जबलपुर में और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और अध्यक्ष, बहनों के खातों में राशि का अंतरण करेंगे। बताया गया कि एक से 7 जून की अवधि में स्वीकृति-पत्रों का वितरण किया गया है। गुरूवार, 8 जून को प्रदेश में लाड़ली बहना ग्राम सभाएँ होंगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई हैं। जिला स्तर पर योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए किए गए प्रयासों और नवाचारों का भी उल्लेख हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
- भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह भोपाल l रंगोत्सव के अवसर पर *"होली मिलन समारोह"* प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन…
 15 March 2025
भोपाल के प्राइवेट बिजली नगर में होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 13 मार्च को रात 11 बजे कॉलोनी में सामूहिक रूप से होलिका दहन का आयोजन…
 15 March 2025
राजधानी भोपाल में ड्राई डे यानी, शुष्क दिवस पर शराब दुकानें बंद रही, लेकिन कई जगहों पर अवैध तरीके से बेचते हुए लोग पाए गए। आबकारी विभाग की टीम ने…
 15 March 2025
पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। उज्जैन में शुक्रवार तड़के सबसे पहले महाकाल ने होली खेली। पुजारियों ने उन्हें गुलाल लगाया। उज्जैन में…
 15 March 2025
मध्यप्रदेश में सरकारी गेहूं की खरीदी शनिवार से शुरू होगी। राजधानी में कुल 60 सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में गेहूं की अच्छी आवक…
 15 March 2025
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक डॉ. मधु शर्मा न केवल रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी समर्पित…
 15 March 2025
भोपाल के सीटीओ बैरागढ़ में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि…
 15 March 2025
भोपाल में जोन-1 की एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे और एसीपी सुरभी मीणा सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने निलंबित टीआई जितेंद्र गढ़वाल के कहने पर निलंबित एएसआई पवन रघुवंशी को…
 15 March 2025
भोपाल। अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद…
Advertisement