इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल को शहर के सबसे स्वच्छ अस्पताल के अवार्ड से सम्मानित किया है। शहर के रवींद्र नाट्यगृह में एक कार्यक्रम के दौरान इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के सौमिल भट्ट को यह पुरस्कार प्रदान किया। 6 बार से देश के सबसे स्वच्छ शहर रहने वाले इंदौर में सबसे स्वच्छ अस्पताल का अवार्ड पाना एक बड़ी उपलब्धि है। अस्पतालब प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक यहां सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं उलब्ध कराई जाती है।
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल को इंदौर के सबसे स्वच्छ अस्पताल का अवार्ड











