कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल कुलविंदर के पक्ष में उतरा खालिस्तानी आतंकी पन्नू, 8 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान
वॉशिंगटन: एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल को खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इनाम देने का ऐलान किया है। पन्नू ने एक वीडियो जारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर की तारीफ की है। उसने कहा है कि कुलविंदर ने कंगना को मारकर एकदम ठीक किया है। वह इससे खुश है और अभिनेत्री और सांसद कंगना को थप्पड़ मारने के लिए कुलविंदर को 10,000 डॉलर (करीब आठ लाख भारतीय रुपए) का इनाम देने की घोषणा करता है। पन्नू ने अपने वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी एक बार फिर से खराब भाषा का इस्तेमाल किया है।











