केरल का युवक मिसरोद में ट्रेन से गिरा, मौत

केरल का युवक मिसरोद में ट्रेन से गिरा, मौत

भोपाल। मिसरोद के फाच्यू्न डिवाइन सिटी के पीछे रेल पटरियों पर रविवार शाम एक युवक लहूलुहान हालत में मिला था,उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से मिले आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र से उसकी पहचान हो पाई। बाद में उसके मोबाइल से दोस्त से संपर्क कर स्वजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। उस ट्रेन के बारे में पुलिस पता लगा रही है, जिससे वह गिरा था। मिसरोद थाने के एएसआइ मनोहर सिंह ने बताया कि केरल निवासी 24 वर्षीय जोबिन एम जाय घायल हालत में रविवार शाम जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत को देखकर जब लोगों से डाक्टर ने पूछताछ की तो पता चला कि वह रेल की पटरियों के किनारे खून में लथपथ पड़े थे। जब लोगों ने उनको देखा तो ऐंबलेंस से अस्पताल भिजवाया। बाद में अस्पताल ने मिसरोद थाने को घटना की जानकारी दी।बाद में पुलिस ने जेपी अस्पताल पहुंचकर डाक्टर से बात की तो उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनको सिर और रीड़ में गंभीर चोट लगी थी।

स्वजनों के आने बाद मिलेगी अहम जानकारी

घटना के बाद पुलिस ने उनके आधार, वोटर कार्ड से उनकी पहचान कर ली है। बाद में उनको फोन मिला।जिस पर आखरी नंबर जोसेफ नाम के दोस्त का था, ,उनको फोन किया और घटना की जानकारी दी। उसके बाद उनके स्वजनों को जानकारी दी गई। उनके भोपाल आने के बाद अहम जानकारी मिलेगी कि वह केरल से कब निकले थे और कहा जा रहे थे। उनके साथ और कौन लोग सफर कर रहे थे। उसके बाद उनके ट्रेन से इस तरह से गिरने की कहानी सामने आएगी।

Advertisement