कलाकुंज संस्था ने किया अपना घर रोहित नगर में वृक्षारोपण

कलाकुंज संस्था ने  किया अपना घर रोहित नगर में  वृक्षारोपण
भोपाल । कलाकुंज संस्था द्वारा अपना घर  रोहित नगर में  वृक्षारोपण किया गया।  इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि मेयर ऑफ भोपाल मालती राय एवं मिसेस इंडिया 2023 अपेक्षा डबराल, एनसीसी कमांडर पियूष नेमा जी व कैडेट्स, मीता वाधवा , कला कुंज टीम, अपना घर की संचालिका श्रीमती माधुरी मिश्रा एवम सीनियर सिटीजन की मौजदूगी में हुआ।
संस्था द्वारा आम,बरगद ,पीपल,नीम , अमरूद, मूंगा फल्ली, आंवला आदि के 70 ऑक्सीजन पौधे वितरित किए।
पौधारोपित कर पार्क को बांगवा पार्क नाम दिया गया। 
अपना घर के सदस्यों ने पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी ली साथ ही संचालिका माधुरी जी ने संस्था का आभार व्यक्त किया।
Advertisement