आरोपित पर लगे रासुका ताकि कोई ऐसी गलती दोबारा न करे कैलाश विजयवर्गीय

आरोपित पर लगे रासुका ताकि कोई ऐसी गलती दोबारा न करे  कैलाश विजयवर्गीय
 इंदौर। आठ साल के बच्चे के जबरन मतांतरण के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि शाजापुर में रहने वाले इलियास कुरैशी ने रतलाम से जैन समाज की महिला और उसके बेटे का अपहरण किया। इसके बाद बेटे का खतना कराकर उसके फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए और मतांतरण कराया। यह अत्यंत चिंताजनक है। ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से आरोपित पर रासुका लगाकर कारवाई की बात कही है ताकि इस तरह की वारदात वापस न हो।

जैन संत की हत्या के विरोध में किया बंद का आव्हान

जैन संत मुनि कामकुमार नंदी की हत्या के विरोध में जैन संतों ने गुरुवार को भारत बंद का आव्हान किया है। इसके समर्थन में शहर के दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने किया। अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी और प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि संतों के आव्हान पर समाजजन अपना व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। 21 जुलाई को भी मौन रैली दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज द्वारा राजवाड़ा से निकाली जाएगी।


Advertisement