जो बाइडन की पत्नी जिल को हुआ कोरोना, जानिए क्या अब जी-20 के लिए भारत नहीं आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
Updated on
05-09-2023 02:04 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। व्हाइट हाउस की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस ने बताया है कि जिल को कोविड के हल्के लक्षण है। जबकि राष्ट्रपति जो बाइडन का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। बाइडन की 72 साल की पत्नी को पिछले साल अगस्त में भी कोविड हुआ था। जबकि 80 वर्षीय बाइडन ने जुलाई 2022 में अंतिम बार टेस्ट कराया था। इस नए घटनाक्रम के बाद राष्ट्रपति बाइडन के भी भारत आने पर सस्पेंस गहरा गया है।
बाइडन का होगा चेकअप जिल बाइडन की प्रवक्ता एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने एक बयान में कहा, -शाम को, फर्स्ट लेडी का कोविड-19 के का टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह इस समय डेलावेयर के रेहोबथ बीच में उनके घर पर ही रहेंगी।'राष्ट्रपति बाइडन सोमवार शाम को अकेले डेलावेयर से वापस वॉशिंगटन, व्हाइट हाउस आ गए थे। व्हाइट हाउस ने कहा, 'प्रथम महिला के कोविड-19 के पॉजिटिव टेस्ट के बाद, बाइडन का भी सोमवार शाम कोविड टेस्ट किया गया था जो निगेटिव आया है। राष्ट्रपति का इस हफ्ते रूटीन चेकअप होगा और उनके लक्षणों की निगरानी की जाएगी।
आठ को पीएम मोदी से मीटिंग पत्नी जिल बाइडन के कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 सम्मेलन के लिए तय कार्यक्रम पर ही भारत पहुंचेंगे। व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया है कि राष्ट्रपति तय कार्यक्रम के मुताबिक ही सम्मेलन में शामिल होंगे। बाइडन सात सितंबर को भारत के लिए रवाना होंगे। वह आठ सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
इस दौरान वह भारत के साथ अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराएंगे। साथ ही साल 2026 में सम्मेलन की मेजबानी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर आगे आएंगे। नौ सितंबर को वह जी-20 सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां पर वह संगठन के साथियों के साथ वैश्विक मुद्दों जिसमें स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन से निबटना शामिल है, इस पर चर्चा करेंगे।
पुतिन और जिनपिंग ने किया किनारा
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने पहले ही इस सम्मेलन से किनारा कर लिया है। भारत पहली बार इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस कार्यक्रम को विशेषज्ञ देश के लिए एक रणनीतिक विजय के तौर पर करार दे रहे हैं।
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
इस्लामाबाद: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की ''संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता'' को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा। विदेश…
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को सीजफायर हुआ है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर समझौते के कुछ ही घंटों के बाद…
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत करने का प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने इस बातचीत 'बिना देरी किए' 15 मई से शुरू करने की बात कही…
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक (6 से 10 मई) कई मोर्चों पर संघर्ष किया है। दोनों देशों में ये लड़ाई भले ही सिर्फ चार दिन चली लेकिन इस दौरान…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद जो तनाव बना था, उसने ग्लोबल लीडर्स को परेशान कर दिया था। खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद…