Select Date:

महिलाओं की एक और आजादी तालिबान ने छीनी, अफगानिस्तान के नेशनल पार्क में जाने पर लगाई रोक, बताया ये कारण

Updated on 28-08-2023 01:45 PM
इस्लामाबाद: तालिबान अफगानिस्तान के सर्वाधिक लोकप्रिय स्थलों में से एक राष्ट्रीय पार्क बंद-ए-अमीर में महिलाओं को जाने से रोकने के लिए सुरक्षाबलों का इस्तेमाल करेगा। अफगानिस्तान के ‘सदाचार’ मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि बामियान प्रांत में स्थित बंद-ए-अमीर में जाते समय महिलाएं हिजाब पहनने के सही तरीके को नहीं अपना रही हैं। इससे एक सप्ताह पहले मंत्री मोहम्मद खालिद हनाफी ने प्रांत का दौरा किया था और अधिकारियों तथा धार्मिक नेताओं से कहा था कि महिलाएं हिजाब पहनने के सही तरीके का पालन नहीं कर रही हैं।

हनाफी ने सुरक्षाकर्मियों से महिलाओं को पर्यटन स्थल पर जाने से रोकने के लिए कहा था। हनाफी ने उस समय कहा, ‘महिलाओं के लिए दर्शनीय स्थलों की यात्रा करना जरूरी नहीं है।’मंत्रालय के प्रवक्ता मौलवी मोहम्मद सादिक अकीफ ने हनाफी के बयान पर आधारित एक रिपोर्ट शनिवार रात को साझा की जिसमें हनाफी के आदेश का पालन करने के लिए सुरक्षाबलों, धर्मगुरुओं और बुजुर्गों की मदद की बात शामिल है।

देश का पहला राष्ट्रीय पार्क

अकीफ की रिपोर्ट के अनुरूप, बामियान में मंत्री के भाषण की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर साझा की गई। हालांकि, अकीफ रविवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए उपलब्ध नहीं थे। बामियान में बंद-ए-अमीर पर्यटकों को आकर्षित करने वाला एक बड़ा केंद्र है। इसे वर्ष 2009 में देश का पहला राष्ट्रीय पार्क बनाया गया जहां हर साल हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2025
ढाका: भारत ने पहलगाम हमले के गुनहगारों को सजा देने के लिए पाकिस्तान और पीओके के अंदर घुसकर कार्रवाई की और आतंकवाद की 9 फैक्ट्रियों को तबाह कर दिया। इसके बाद से ही…
 09 May 2025
काबुल/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में अफगानिस्तान के लोग खुलकर भारत का समर्थन कर रहे हैं। अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले…
 09 May 2025
इस्लामाबाद: सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भले ही पाकिस्तान को भारत के साथ जंग में झोंक दिया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान में उनकी हैसियत और बढ़ा दी है। पाकिस्तानी…
 09 May 2025
मॉस्को: पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से भारत की सीमा की सुरक्षा करने वाले एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का मॉस्को में रूस की विक्ट्री डे परेड में शानदार प्रदर्शन किया…
 06 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
 06 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
 06 May 2025
भारत ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पर बने सियाल और बगलिहार बांध के गेट बंद कर दिए हैं। इसके चलते पाकिस्तान जाने वाला चिनाब का पानी रुक गया है और वाटर…
 06 May 2025
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
Advertisement