Select Date:

जल जीवन मिशन से ग्रामीण महिलाओं की गरिमा एवं प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि

Updated on 01-06-2023 05:50 PM

प्रदेश में "जल जीवन मिशन" के लाखों हितग्राही में देवास ज़िले के ग्राम सुकल्या क्षिप्रा के रहवासी भी शामिल हो गये हैं। ग्राम में 1378 परिवार की 5128 जनंसख्या निवास करती है। पहले ग्राम में पानी की समस्या थी। ग्रामीणजन क्षिप्रा नदी से पेयजल लाने के लिये मजबूर थे। ग्रीष्म ऋतु में तो पेयजल व्यवस्था बड़ी चुनौती थी। अब ग्राम में 1 करोड़ 61 लाख की लागत से उच्च स्तरीय टंकी एवं 6400 मीटर पानी वितरण नेटवर्क का निर्माण किया गया है। स्वच्छ एवं शुद्ध जल के लिए कीटाणु शोधक यंत्र भी लगाया गया है। आज सभी 1378 घरों को नियमित, भरपूर एवं शु़द्ध पेयजल मिल रहा है।

संरपच श्री विश्वास उपाध्याय ने बताया कि पहले पेयजल की व्यवस्था पंचायत द्वारा नलकूप खनन कर की जाती थी, जिसके नियमित संचालन में परेशानियाँ थी। जल जीवन मिशन से ग्रामीणजन की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति हुई है। सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिये ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति गठित है, जो योजना की सतत निगरानी करती है। योजना का संचालन संजना स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है।

समिति की सदस्य एवं संजना स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती हंसा पटेल बताती हैं कि मिशन का सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को हुआ है। पहले पानी भरने में उनका बहुत समय जाया होता था और शारीरिक परिश्रम भी करना पड़ता था। आज महिलाएँ खेती के साथ अन्य आर्थिक गतिविधियाँ भी कर पा रही हैं। महिलाएँ नियमित अंतराल में जल की जाँच का प्रशिक्षण एवं जल परीक्षण करती हैं।

संजना स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा जल कर वसूली एवं हिसाब रखने का कार्य किया जा रहा है। इससे समूह के सदस्यों को आर्थिक फायदा भी मिल रहा है। समूह रख-रखाव एवं पानी के बचाव को लेकर ग्रामवासियों को जागरूक भी करता है। अब ग्राम में हर घर में 55 ली. प्रति व्यक्ति प्रतिदिन नल जल की उपलब्धता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
अशोकनगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा के…
 30 April 2025
भोपाल नगर निगम में बंधक रखी जमीन को अवैध रूप से बेचने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने दिलीप बच्चानी, उसकी पत्नी हर्षिता बच्चानी और खरीदार प्रिया हरपलानी…
 30 April 2025
मध्यप्रदेश में 1 मई से 30 दिन तक कर्मचारियों के तबादले हो सकेंगे। मंगलवार को डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने तबादला नीति को मंजूरी दे दी। इसमें स्वैच्छिक तबादले भी…
 30 April 2025
भोपाल रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक बुजुर्ग महिला को समय पर मिली मदद ने उसकी जान बचा ली। रात करीब 9:15 बजे स्टेशन के नए भवन स्थित टिकट काउंटर…
 30 April 2025
अक्षय तृतीया पर भोपाल में सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे। फंदा में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। यहां पर 151 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे।इधर, अक्षय तृतीया पर कोई बाल विवाह न…
 30 April 2025
मध्यप्रदेश में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज आज रात सांकेतिक विरोध करेगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ की अगुआई में पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज से अपील…
 30 April 2025
भोपाल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का सख्त आदेश दिया।इस बीच मध्य प्रदेश में पाकिस्तानी…
 30 April 2025
 भोपाल: हिंदू लड़कियों को फंसाने के बाद उनसे दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर दूसरी लड़कियों को फंसाने का दबाव बनाने वाले दरिंदों पर कानून का शिकंजा कसने लगा है। भोपाल पुलिस…
 29 April 2025
शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, आयुष परिसर मैनिट हिल्स भोपाल में स्थित "होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र" में महिलाओं में होने वाले मोटापे के ऊपर विशेष उपचार उपलब्ध है। यह…
Advertisement