Select Date:

इस्राइल-ईरान युद्ध का असर दिल्ली की अनाज मंडियों पर, जानिए क्या है कनेक्शन

Updated on 26-10-2024 12:43 PM
नई दिल्ली: नरेला अनाज मंडी में धान की फसल की शुरुआत हो गई है, लेकिन किसान और व्यापारियों की उम्मीदों पर बाजार खड़ा नहीं उतर रहा है। इस्राइल और ईरान सहित गाजा में शुरू हुए युद्ध के बीच गल्फ कंट्री की उथल-पुथल का असर एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी कहे जाने वाली नरेला अनाज मंडी पर भी पड़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल यहां किसानों को मिलने वाले धान के दामों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट 25 से 30 परसेंट तक बताई जा रही है।

व्यापारियों का कहना है कि गल्फ कंट्री से चावल के डिमांड कम आने से यहां फसलों की खरीद नहीं हो पा रही है। दूसरी तरफ इस बार देश में खराब मौसम की वजह से फसलों की पैदावार भी कम हुई है। इसके कारण मंडी में करीब 30 से 40 परसेंट धान कम हो गई है। यहां काम करने वाले व्यापारियों ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में नरेला अनाज मंडी में प्रतिदिन 50 से 60 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंचता था जो कि इस बार घटकर 30 से 35000 क्विंटल प्रतिदिन ही रह गया है। नरेला अनाज मंडी में फसलों के कम आवक की मुख्य वजह यहां के व्यापारी नरेला से सटे हरियाणा के मंडियों में किसानों को सामान्य रेट मिलना भी बता रहे हैं।

चावल मिल बंद


व्यापारी शिवकुमार बिट्टू ने बताया कि दिल्ली में लगातार पल्यूशन के कारण दिल्ली के चावल मिल बंद कर दिए गए हैं। अब अधिकांश चावल मिल हरियाणा और दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो गए हैं। व्यापारी अब वहीं की मंडियों में पहुंचकर धान की खरीद करते हैं। इसमें मुख्य रूप से हरियाणा का सोनीपत, पानीपत, खरखौदा, समालखा, कुरुक्षेत्र जैसी मंडी शामिल हैं। दिल्ली में मास्टर प्लान के अनुसार अब किसान नहीं हैं। इस मंडी में नगद खरीद-बिक्री होती थी। लिहाजा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड राजस्थान और कई राज्यों से लोग फसलों को बेचने के लिए आते थे, लेकिन अब यह चावल मिल भी नहीं होने के कारण और अन्य वजह से किसान अपने फसलों को उत्तर प्रदेश और हरियाणा की मंडियों में ही बेचना पसंद करते हैं।

फसल बेचने आए एक किसान जगतार सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार उनके धान के दाम उन्हें कम मिले हैं। किसान इस मंडी में नगद भुगतान और अच्छे रेट के लिए पहले आते थे, लेकिन इस बार न तो किसानों में अधिक रुचि दिखाई दे रही है और न ही मंडी में बेहतर फसलों के भाव मिल रहे हैं। हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि 22 तारीख को केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए निर्यात पर लगने वाले 10 परसेंट सेंस खत्म करने के फैसले के बाद से मंडी में फसलों के दाम बढ़ने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2025
नई दिल्‍ली: कंगाल पाकिस्‍तान ने हाल में अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में नाक कटाकर जितनी रकम पाई है, भारत को उससे कहीं ज्‍यादा का 'गिफ्ट' मिलने वाला है। अर्थशास्त्रियों का मानना…
 14 May 2025
नई दिल्ली: सरकार बैंकों और दूसरे संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर एक नई प्रक्रिया बना रही है, जिससे फ्रॉड के लिए इस्तेमाल होने वाले 'म्यूल' बैंक अकाउंट्स को सही समय में…
 14 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में तुर्की और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। इस कारण लोगों में इन देशों के खिलाफ नाराजगी है और…
 14 May 2025
नई दिल्ली: सोना तो सोना है। कोयला को भी औद्योगिक जगत में 'काला सोना' कहा जाता है। यूं तो भारत में कोयले की कमी नहीं है, लेकिन यदि क्वालिटी वाले या बढ़िया…
 14 May 2025
मुंबई: वैसे तो इस समय आईपीओ मार्केट सूना पड़ा है। चालू वित्त वर्ष का पहला मेनबोर्ड आईपीओ एथर एनर्जी का आया था। उसमें भी निवेशकों के हाथ जल गए थे। लेकिन अभी…
 14 May 2025
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) एशियन पेंट्स में अपनी 4.9% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार कंपनी 17 साल पहले किए गए निवेश से…
 14 May 2025
नई दिल्ली: एनसीआर के गुड़गांव से रियल एस्टेट से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। वहां स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स (Smartworld Developers) और ट्रिबेका डेवलपर्स (Tribeca Developers) मिल कर ट्रंप टावर-II प्रोजेक्ट को धरातल…
 14 May 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से अब तक विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार में लगभग 2 बिलियन डॉलर का निवेश किया…
 12 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर से आज शेयर बाजार में भारी तेजी आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,200 अंक से अधिक उछल गया जबकि निफ्टी में भी करीब…
Advertisement