इजरायल पहली बार खुद की रक्षा करने में असफल... ईरान के हमले के बाद घिरे पीएम नेतन्याहू, विपक्ष ने बताया विनाशकारी
तेल अवीव: ईरान के इजरायल पर हमले के बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों और हाल के समय में लिए गए फैसलों के लिए विपक्षी नेता और पूर्व पीएम यायर लैपिड ने उनको घेरा है। यायर लैपिड ने कहा कि जिस तरह से देश पर ईरान ने हमला किया, वो अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने इजरायल की खुद का बचाव करने की क्षमता को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। लैपिड की टिप्पणी ईरान के इजरायल पर 300 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च करने के दो दिन बाद आई है।











