Select Date:

निवेशकों की 3 लाख करोड़ की लॉटरी... सेंसेक्स 700 अंक उछला, ट्रंप की दरियादिली से बाजार खुश

Updated on 04-02-2025 01:06 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज काफी तेजी दिख रही है। अमेरिका के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को रोकने के बाद ग्लोबल ट्रेड वॉर को लेकर निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई है। इससे एशियाई बाजारों में तेजी रही। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी दिख रहा है। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 715.74 अंक या 0.93% बढ़कर 77,902.48 पर खुला जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 204.60 अंक या 0.88% की तेजी के साथ 23,565.65 पर खुला। इससे बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 3.11 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 423.43 लाख करोड़ रुपये हो गया। सुबह 10.38 बजे सेंसेक्स 338.71 अंक यानी 0.44% की गिरावट के साथ 77,525.45 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 96.65 अंक यानी 0.41% की तेजी के साथ 23,457.70 अंक पर था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% टैरिफ लगाया था जो मंगलवार से लागू हो रहा था। लेकिन इसे 30 दिनों के लिए स्थगित करने के फैसला किया गया है। इससे शेयर मार्केट में तेजी देखी जा रही है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी. के. विजयकुमार ने कहा कि कल वैश्विक इक्विटी बाजारों में हुई बिकवाली के बाद आज सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। ट्रंप की नीति दूसरे देशों को बातचीत की टेबल पर लाने की है। यानी पहले टैरिफ लगाएं और फिर सौदेबाजी करें। चीन के साथ भी यही रणनीति अपनाए जाने की संभावना है।

विदेशी बाजारों का हाल

इस बीच डॉलर इंडेक्स में आज गिरावट देखी जा रही है। यह 0.56% गिरकर 108.90 पर आ गया है। कनाडा और मैक्सिको के लिए टैरिफ को एक महीने तक टालने के फैसले से भारतीय रुपये में भी उछाल आई। जापान का निक्केई 1.6% उछलकर 39,140.41 पर पहुंच गया। हांगकांग में हैंग सेंग भी 2.5% उछलकर दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एसएंडपी 500 फ्यूचर 0.4% बढ़ा। चीन का शेयर बाजार अभी बंद है और बुधवार को खुलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
 29 April 2025
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई। इस कंपनी के शेयर में तेजी आने के कई कारण रहे। पहला, कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की चौथी…
 29 April 2025
नई दिल्ली: सोने की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर गहनों की दुकानें ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। अक्षय तृतीया कल यानी बुधवार…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। खासकर कई…
 28 April 2025
नई दिल्ली: करजन टोल प्लाजा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा है। इसकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। गुजरात के वडोदरा जिले के भरथाना में स्थित इस…
Advertisement