ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आज गुरुवार को साक्षात्कार रखा गया है। जनरल मेडिसिन के लिए एक,इमरेजेंसी मेडिसिन के लिए एक, एनेस्थीसिया के लिए एक और बायोकेमिस्ट्री विभाग के लिए एक सहायक प्राध्यापक के पद पर भर्ती की जानी है। जिसके लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी। जिसमें बायोकेमिस्ट्री छोड़कर बाकी विभागों में मेडिकल क्षेत्र के चिकित्सकों ने आवेदन किया है। जबकि बायोकेमिस्ट्री में नोन मेडिको क्षेत्र से आने वाले अभ्यार्थी का आवेदन पहुंचा है। इन सभी आवेदनों व दस्तावेज की जांच स्क्रूटनी कमेटी द्वारा की जा चुकी है। जिसकी रिपोर्ट स्क्रूटनी कमेटी ने चयन समिति को भेज दी है। जिसके आधार पर अब चयन समिति साक्षात्कार लेकर चयन करेगी। इसके बाद जीआरएमसी को चार सहायक प्राध्यापक मिल जाएंगे। साक्षात्कार का समय सुबह 11 बजे का रखा गया है। स्क्रूटनी कमेटी का कहना है कि उनका काम दस्तावेजों की जांच करना था,जांच के बाद रिपोर्ट भेज दी। नियमों के अनुसर चयन करना चयन समिति का काम है आगे वह जाने।
बायोकेमिस्ट्री में 50 फीसद से अधिक नोन मेडिको डाक्टर
जीआरएमसी के बायोकेमिस्ट्री विभाग में नोन मेडिको डाक्टरों की संख्या 50 फीसद को पार कर चुकी है। जबकि नेशनल मेडिकल काउंसिल के अनुसार बायोकेमिस्ट्री में नोन मेडिको डाक्टर की संख्या 30फीसद से अधिक नहीं होनी चाहिए। बाकी मेडिकल क्षेत्र से आने वाले डाक्टरों की उपलब्धता होना बताया गया है। लेकिन कालेज प्रबंधन से पता चला है कि गुरुवार की बायोकेमिस्ट्री विभाग के लिए होने जा रहे साक्षात्कार में एक नोन मेडिको क्षेत्र के पीएचडी डाक्टर को शामिल किया जा रहा है। स्क्रूटनी कमेटी ने इस अभ्यार्थी के सभी दस्तावेजों की जांच कर अपनी रिपोर्ट चयन समिति को भेजी है। यदि इस नोन मेडिको अभ्यार्थी का चयन सहायक प्राध्यापक के लिए होता है तो बायोकेमिस्ट्री में नोन मेडिको डाक्टरों की संख्या चार होगी जो कुल पदों के मुकाबले 75 फीसद से अधिक हो जाएगी। जो गर्वमेंट आफ इंडिया के आदेश क्रमांक व्ही.11013/10/2021-एमई-1 न्यू देहली दिनांक 22.6.2023 का उलंघन होगा।
इनका कहना है
मैं असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मामले को दिखवाता हूं आखिर क्या गड़बड़ी चल रही है। नियमों की अनदेखी कर भर्ती क्यों की जा रही है,यदि गलत की तो जांच भी होगी और कार्रवाई भी। जन औषधि नहीं खोली जाएगी यह मैंने पहले ही साफ कर दिया था,दुकान बना ली तो उसकी भी जांच करा लेंगे।











