भोपाल। महापौर मालती राय ने आईएसबीटी स्थित नगर निगम मुख्यालय पर झंडा वंदन किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शहर वासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पार्षदगणों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर जनसम्पर्क संचालनालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान अपर संचालक सुरेश गुप्ता और डॉ. एचएल चौधरी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कमिश्नर कार्यालय में आयुक्त डॉ. पवन शर्मा ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में आयुक्त डॉ. पवन शर्मा ने किया ध्वजारोहण। 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय भोपाल में संभागायुक्त डा. पवन शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संभाग के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
खेल संचालक ने टीटी नगर स्टेडियम में किया ध्वजारोहण











