क्यों हुआ झगड़ा
सीनेटर अफनान उल्लाह खान और शेर अफजल खान मारवात एक चैनल पर चर्चा में शामिल हुए थे। एक राजनीतिक टॉक शो के दौरान, दोनों नेताओं के बीच एक मसले को लेकर मामला गर्म हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे को गालियां देने लगे और मारपीट करने लगे। इस पूरी घटना ने एंकर और चैनल को हैरान कर दिया तो वहीं दर्शक अपनी तरह से क्लिप को शेयर करके इसके मजे ले रहे हैं। दरअसल पॉपुलर टीवी होस्ट जावेद चौधरी के शो 'कल तक' के दौरान, पीएमएल-एन सीनेटर ने पीटीआई प्रमुख इमरान खान पर कई संगीन आरोप लगाए। उन्होंने पूर्व पीएम पर गलत काम करने और सैन्य अधिकारियों के साथ बैकडोर बातचीत करने का आरोप लगाया।

जमकर दी गालियां
यूजर्स बोले, ऐसे ही टॉक शो हों
लड़ाई के बाद सीनेटर अफनान ने एक्स (ट्विटर) पर अपनी दास्तां सुनाई। उन्होंने लिखा, 'मारवात ने कल टॉक शो में मुझ पर हमला किया, मैं अहिंसा में विश्वास करता हूं लेकिन मैं नवाज शरीफ का सिपाही हूं। मारवात पर जो चाल चली है वह सभी पीटीआई और खासकर इमरान खान के लिए एक महत्वपूर्ण सबक है, वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। आकर देखें, उन्हें बड़ा काला चश्मा पहनना होगा।' इस बीच, वीडियो के आने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक ने कहा, 'टीवी पर टॉक शो हमेशा दक्षिण एशिया की पसंदीदा गाली के साथ खत्म होता है।' वहीं एम और यूजर ने लिखा, 'इसी तरह हर बहस होनी चाहिए, सीधा नतीजा मिलना चाहिए।'