भोपाल : भोपाल के राजहर्ष कॉलोनी कोलार क्षेत्र में श्री लक्ष्मी नारायण संस्कृत वेद विद्या गुरुकुलम में आज गुरुपूर्णिमा के अवसर पर पारम्परिक विधि विधान के साथ लगभग 51 बच्चों का जनेऊ संस्कार हुआ एवं सभी को गुरु दीक्षा दी गई I सचांलक पंडित अवनीश त्रिवेदी ने बताया की गुरुकुलम की मान्यता महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड उज्जैन (म.प्र.) से है I वही उन्होंने आगे बताया की अभी उनके आश्रम, जो की किराए के स्थान पर चल रहा है वहां लगभग 70 विद्यार्थी पढ़ रहे है जिनके शिक्षा, आवास एवं भोजन व्यवस्था निःशुल्क दी जाती है I उन्होंने आगे बताया की 5वी कक्षा के बाद गुरुकुलम में प्रवेश दिया जाता है I अभी गुरुकुलम में मध्य प्रदेश के अलावा भी अन्य प्रदेशों से विद्यार्थी शिक्षा ले रहे है I यहाँ अध्ययन लगभग 7 वर्षों का होता है I
लक्ष्मी नारायण संस्कृत वेद विद्या गुरुकुलम में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर हुआ 51 बच्चों का जनेऊ संस्कार
