जेेपी अस्‍पताल में बुजुर्ग महिला सिस्टर ड्यूटी रूम के बाहर लगा रहीं इलाज की गुहार

जेेपी अस्‍पताल में बुजुर्ग महिला सिस्टर ड्यूटी रूम के बाहर लगा रहीं इलाज की गुहार

भोपाल। जेपी अस्पताल में बुजुर्ग महिला सिस्टर ड्यूटी रूम के बाहर खड़े हो कर इलाज की गुहार लगा रही हैं। उल्टी व पेट दर्द से परेशान महिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती हैं। उनका यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो बनाने वाली मरीज प्रिया ने कहा कि यह घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है। महिला पेट में दर्द से परेशान थी। उन्हें बार-बार उल्टियां हो रहीं हैं। उनका कोई परिजन ना होने की वजह से अस्पताल में उनकी सुनवाई भी नहीं हो रही है। इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला का इलाज किया जा रहा है। दर्द की दवा भी दी गई।

नर्स बोली-हमीदिया रेफर करवा देते हैं

वीडियो बनाने वाली प्रिया ने जेपी अस्पताल के स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उनका भी इलाज सही से नहीं किया जा रहा है। जब उन्होंने इसके प्रति आवाज उठाई तो नर्स ने उन्हें हमीदिया रेफर करने की बात कही।

मंत्री के नाम की धमकी

वीडियो में आ रहीं आवाजों में एक महिला जेपी अस्पताल के स्टाफ को मंत्री के नाम की धमकी भी देती सुनाई दे रही हैं। महिला कह रही है कि अभी मंत्री से के पास ही जा रही हुं। वहां शिकायत करूंगी।

इनका कहना है

अस्पताल में सभी मरीजों का पूरा इलाज किया जा रहा है। अस्पताल का स्टाफ इलाज करने के लिए है। किसी से कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया है। लगाए गए आरोप गलत हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों से चर्चा भी की गई है।


Advertisement