किराए पर मकान तलाश रहे हैं तो सावधान! बेंगलुरु के इस शख्स ने बताया कैसे फंसाते हैं जालसाज
Updated on
29-11-2024 04:06 PM
नई दिल्ली: अगर आप किराए के लिए मकान या फ्लैट तलाश रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। कई जालसाज किराए पर मकान तलाश रहे लोगों को ठगने के लिए बैठे हैं। ऐसा ही अनुभव बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अपना अनुभव शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह सतर्कता के चलते रेंटल स्कैम में फंसने से बचे।
क्या है पूरा मामला?
स्पॉटड्राफ्ट (SpotDraft) कंपनी के सीनियर डायरेक्टर (प्रोडक्ट) रामनाथ शेनॉय ने रेंटल स्कैम से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट की तलाश कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए वेबसाइट 99acres का सहारा लिया। यहां उन्होंने अपनी पसंद के अपार्टमेंट के लिए चीजों को फिल्टर किया। इसमें यह भी शामिल था कि प्रॉपर्टी ऐसी जिसे सिर्फ मकान मालिक ने लिस्ट किया हो। यानी कोई डीलर या दलाल बीच में न हो।
इस दौरान उन्हें प्रेस्टीज पाइनवुड, कोरमंगला में एक 3BHK अपार्टमेंट पसंद आया। दो महीने की जमा राशि के साथ यह मात्र 30 हजार रुपये प्रति माह की कीमत पर था। शेनॉय ने उस फ्लैट के मालिक से संपर्क किया। उसने बताया कि वह काम के लिए मैंगलोर चला गया था और एक जिम्मेदार किराएदार की तलाश कर रहा था। जब शेनॉय ने उस अपार्टमेंट को देखने के लिए कहा तो मालिक ने कहा कि वह इसे केवल वीकेंड पर ही दिखा सकता है।
ऐसे हुआ संदेह
उस मालिक ने शेनॉय से कहा कि अगर वह इस अपार्टमेंट को किराए पर लेना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें 5 हजार रुपये टोकन राशि के रूप में जमा कराने होंगे। शेनॉय ने उस शख्स से पूछा कि वह मैंगलोर में वहां रह रहे हैं? क्योंकि शेनॉय खुद मैंगलोर से हैं। इसके बाद उस शख्स ने कुछ बनावटी नाम बताए। इससे शेनॉय को कुछ संदेह हुआ।
इसके बाद शेनॉय ने पेमेंट के लिए उससे UPI आईडी मांगी। शेनॉय ने लिखा, 'UPI आईडी अजीब थी, जिससे मेरा संदेह और मजबूत हो गया।' डिटेल्स देने के बाद वह मालिक शेनॉय से पेमेंट करने के लिए लगातार कहता रहा। इसके बाद शेनॉय को अहसास हो गया कि वह शख्स मालिक नहीं बल्कि कोई धोखेबाज है।
शेनॉय ने बताया कि हाल ही में उनका एक दोस्त को किराए की संपत्ति के लिए 'विजिटिंग चार्ज' की आड़ में 2000 रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अक्सर ऐसी धोखाधड़ी वाली लिस्टिंग होस्ट करते हैं, जिससे यूजर्स के लिए सही मालिक की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
अपने अनुभव के बाद शेनॉय ने दूसरों को चेतावनी देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'आप जिस प्रॉपर्टी (फ्लैट, मकान आदि) को किराए पर लेना चाहते हैं, उस प्रॉपर्टी को पहले वहां खुद जाकर देख लें। साथ ही प्रॉपर्टी के मालिक से जरूर मिलें। इस दौरान किसी भी प्रकार की टोकन राशि या किराया आदि न दें।
क्लियर टाइटल इंश्योरेंस" (Clear Title Insurance) का मतलब है संपत्ति के स्वामित्व के मामले में किसी भी कानूनी समस्या या विवाद से बीमा सुरक्षा प्राप्त करना। यह एक प्रकार का बीमा है…
टर्म इंश्योरेंस एक प्रकार का लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) है, जो एक खास समय या वर्षों अर्थात अवधि के लिए कवरेज प्रदान करता है। इस प्रकार का लाइफ इंश्योरेंस (जीवन…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने…
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आर्थिक मोर्चे पर भी दिक्कत शुरू हो गई है। कल शाम यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 880 अंक गिर कर बंद…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सर्विसेज शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। यह कंपनी सैटेलाइट के जरिए दुनिया के 100 से…
नई दिल्ली/मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक सुकूनदेह खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली सरकारी ऑयल कंपनियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में काफी गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में काफी…
नई दिल्ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…