'मौत का करेंगे लाइव टेलीकास्ट'
सोमवार को हमास से जुड़े संगठन अल कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने कहा कि गाजा में नागरिक क्षेत्रों में इजरायल की तरफ से हमलों में तेजी आ रही है। यह वह तटीय इलाका है जो काफी घनी आबादी वाला है और जिसे हमास के सत्ता संभालने के बाद से कई सालों से ब्लॉक करके रखा है। ओबेदा ने कहा, 'हम ऐलान करते हैं कि बिना किसी चेतावनी के अपने घरों में सुरक्षित हमारे लोगों को निशाना बनाने पर हमें अफसोस होगा और फिर हम अपने दुश्मन के नागरिक बंधकों को फांसी पर लटका देंगे।' ओबेदा के मुताबिक इस फांसी का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। ओबेदा ने कहा कि यह संदेश एक चेतावनी है।

गाजा पर इजरायल के हमले
इजरायल ने गाजा की पूर्ण घेराबंदी का ऐलान कर दिया है। शनिवार को हमास की तरफ से हुए हमलों के बाद गाजा पर कई हवाई हमले किए गए। हमलों के बाद से ही इजरायल और दुनियाभर के कई लोग सदमे में हैं। हमास के आतंकी इजरायल की तरफ गाजा पट्टी पर लगी बॉर्डर फेंस को पार करके दाखिल हो गए थे। उन्होंने इजरायलियों को मारना और उनका अपहरण करना शुरू कर दिया। इजरायल की सेना के अनुसार कम से कम 700 इजरायली इसमें लोग मारे गए हैं। जबकि फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा और वेस्ट बैंक में 570 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। करीब 100 लोगों का हमास ने अपहरण कर लिया गया है।

नेतन्याहू ने इसके बाद जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमास को अपने हमले पर पछतावा होगा। नेतन्याहू ने कहा, 'यह कट्टर दुश्मन युद्ध चाहता था और उसे युद्ध ही मिलेगा। तबाही की जो तस्वीरें आ रही हैं वो तो बस एक शुरुआत है।' इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने पहले कहा था कि गाजा पट्टी की 'पूर्ण घेराबंदी' शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया, 'मैंने गाजा पट्टी पर पूर्ण घेराबंदी का आदेश दिया। न बिजली, न भोजन, न गैस, सब कुछ बंद हो गया है। हम मानव जानवरों से लड़ रहे हैं, और हम उसी तरह से काम करेंगे।' गैंलेंट इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के पूर्व कमांडर भी रहे हैं।