उन्होंने कहा, 'सिंध में पक्के के डाकू हमारी हिंदू लड़कियों को जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवा रहे हैं। कच्चे के डाकू तो सिर्फ अगवा करते हैं। हालांकि पाकिस्तान का संविधान कहता है कि किसी का जबरन धर्म परिवर्तन नहीं किया जा सकता। कुरान पाक कहता है कि मजहब में कोई जबर नहीं। आपका मजहब आपके लिए हमारा मजहब हमारे लिए। तो ये जालिम लोग न पाकिस्तान के संविधान को मानते हैं और न कुरान को मानते हैं। ये जबरदस्ती हमारी लड़कियों का मजहब बदलवाते हैं।' उनके इस बात के कहने के बात सांसदों ने मेज थपथपाई।
हिंदू सांसद दनेश कुमार ने संसद में पीएम शहबाज को जमकर धोया, कुरान की दी दुहाई
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हिंदुओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। हिंदू लड़कियों का अपहरण और उनके जबरन धर्म परिवर्तन के बारे में रिपोर्ट आती रहती है। पाकिस्तान बेशर्मी के साथ इन रिपोर्ट को नकार देता है। लेकिन अब उसके एक सांसद ने पूरे पाकिस्तान की कट्टर सोच की पोल खोलकर रख दी है। सांसद दनेश कुमार ने पाकिस्तानी संसद में गरजते हुए कहा कि हिंदू लड़कियों को जबरन इस्लाम कबूल करवाया जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के संविधान और इस्लाम की आयतों का जिक्र करते हुए कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले न संविधान मानते हैं और न इस्लाम।
छह साल की लड़की का अपहरण
दनेश कुमार ने आगे कई सूफी संतों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके खास लोग हिंदू थे, फिर भी उन्होंने कोई जोर जबरदस्ती नहीं की। उन्होंने आगे कहा, 'संघार में प्रिया कुमारी जिसकी उम्र 6 साल थी उसे मोहर्रम के महीने में अगवा कर लिया गया। उसके मां-बाप लोगों को पानी पिला रहे थे। आज दो साल हो गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। जिस आदमी ने अगवा किया, उसका नाम हर किसी को पता है। वो भी पक्के का डाकू है, लेकिन सिंध की सरकार हाथ नहीं डालती है। उस आदमी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ताकि प्रिया आजाद हो सके।'











