( प्रमिल अग्रवाल )
हरदा । हरदा में जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग की अगुआई में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई।इस मौके पर जनसभा और शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजनों ने भागीदारी की।
जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बीजेपी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता के विश्वास और सेवा के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं बल्कि जनता के विश्वास, अधिकार और जनादेश की सर्वोच्चता का प्रतीक है। जनता के निर्णय का सम्मान करना प्रत्येक पार्टी का दायित्व है। वक्ताओं ने कहा कि जनादेश का अपमान न पहले स्वीकार था, न आज स्वीकार है और न कभी स्वीकार होगा।
इस दौरान हरदा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ,पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा , स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। ( प्रमिल अग्रवाल )
हरदा । हरदा में जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग की अगुआई में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई।इस मौके पर जनसभा और शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजनों ने भागीदारी की।
जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बीजेपी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता के विश्वास और सेवा के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं बल्कि जनता के विश्वास, अधिकार और जनादेश की सर्वोच्चता का प्रतीक है। जनता के निर्णय का सम्मान करना प्रत्येक पार्टी का दायित्व है। वक्ताओं ने कहा कि जनादेश का अपमान न पहले स्वीकार था, न आज स्वीकार है और न कभी स्वीकार होगा।
इस दौरान हरदा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ,पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा , स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

