‘डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम’ के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए हरदा कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग को मंगलवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘भूमि सम्मान’ प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश के 15 जिलों सहित देश के कुल 75 जिलों कलेक्टर्स को ’‘भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र’’ से सम्मानित किया गया।











