दो गाड़ियों से उतरे बंदूकधारी और... कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का वीडियो आया सामने

दो गाड़ियों से उतरे बंदूकधारी और... कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का वीडियो आया सामने
ओटावा: कनाडा में बीते साल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। निज्जर की हत्या के समय का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो फुटेज में दो गाड़ियों में आए छह हमलावर निज्जर को घेरकर उस पर गोलियां बरसाते दिख रहे हैं। कनाडा के सीबीसी न्यूज ने निज्जर की हत्या का वीडियो साझा करते हुए कहा है कि ये एक बड़े स्तर पर प्लान ऑपरेशन लगता है। रिपोर्ट में इसे 'कॉन्ट्रैक्ट किलिंग' बताया गया है। सीबीसी न्यूज ने वीडियो के कई सोर्स से सोर्स से वेरीफाई होने का दावा किया है।
Advertisement