भोपाल। जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन दो ग्राम पंचायतों में नई शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए आनलाइन आवेदन 07 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। पूर्व में यह तिथि 31 मई निर्धारित थी। ग्रामीण क्षेत्र के नवीन परिसीमन पश्चात भोपाल जिले में दो ग्राम पंचायतें शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन हैं, जिन के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। इस तरह इन दो दुकानों को लेने के लिए कल आखिरी मौका बचा हुआ है।
हुजूर विकासखंड में हैं पंचायतें
खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि पात्र संस्थाओं से उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने की प्रक्रिया के लिए आनलाइन आवेदन बुलाए गए हैं। मालाकार ने बताया कि हुजूर विकासखंड में उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत हुजूर में पाटनिया, गुराडिया में नवीन शासकीय मूल्य उचित दुकान खोली जानी है। इन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकान के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसी संस्था जिनका पंजीयन उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए आवेदन दिनांक से एक वर्ष नहीं होने पर, ऐसी संस्था दुकान आवंटन के लिए पात्र नहीं होगी।
यह है आवेदन की प्रक्रिया
मालाकार ने बताया कि पात्र संस्थाएं ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए आनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट https//rationmirtra.nic.in/newshop/Public/EstCmpRegistration.aspx पर कर सकती हैं। दुकान आवंटन संबंधी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र संस्थाएं अवकाश के दिनों में भी आनलाइन आवेदन कर सकती हैं।











