चांदी की कीमतों में गिरावट
घरेलू वायदा बाजार में सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 0.52 फीसदी या 389 रुपये की गिरावट के साथ 74,132 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की वैश्विक कीमतें
मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.13 फीसदी या 2.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1964.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.23 फीसदी या 4.45 डॉलर की गिरावट के साथ 1938.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.51 फीसदी या 0.37 डॉलर की गिरावट के साथ 24.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.77 फीसदी या 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 23.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।











