सुरंग से बाहर आया गाजा का लादेन याह्या सिनवार, हमास के लड़ाकों से की मुलाकात, इजरायल को झटका

सुरंग से बाहर आया गाजा का लादेन याह्या सिनवार, हमास के लड़ाकों से की मुलाकात, इजरायल को झटका
गाजा: गाजा पट्टी में हमास का चीफ याह्या सिनवार लोगों के सामने आया है। उसने सड़कों पर निकलकर हालात का जायजा लिया और अपने लड़ाकों से भी बात की। हमास से जुड़े एक कमांडर ने दावा किया है कि याह्या कुछ समय के लिए अपने भूमिगत स्थान से बाहर आया और गाजा पट्टी की सड़कों पर घूमा। लंदन स्थित अल-अरबी अल-जदीद अखबार से बिना नाम बताए बात करने वाले हमास के इस कमांडर ने इजरायल के उस दावे का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि सिनवार सबसे कटा है और अपने लड़ाकों से भी बात नहीं कर रहा है। उसने कहा कि याह्या ने गाजा में घूमकर लड़ाकों से मुलाकात की और उन जगहों को देखा, जहां इजराइली सेना के साथ हमास की झड़पें हुईं।
Advertisement