गणेश सिंह बोले- भारत ने पिछले दस वर्षों में जो प्रगति की उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही

गणेश सिंह बोले- भारत ने पिछले दस वर्षों में जो प्रगति की उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही
भोपाल। भाजपा संसदीय दल के सचिव व सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले दस वर्ष में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में जिस तरह प्रगति की है उसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। मोदी जी की दूरदर्शी सोच ने लोकसभा चुनाव के लिए 'विकसित भारत' का लक्ष्य निर्धारित किया है।

हमारा देश 2047 में जब अपनी आजादी का 100वां वर्ष मनाएगा, तब तक पूर्ण विकसित भारत बन जाएगा। वह भाजपा विदेश विभाग की 'एमपी बियांड बाउंड्रीज, एनआरआइ वर्चुअल मीट' में बोल रहे थे। वर्चुअल मीट में 35 से अधिक देशों के एनआरआइ शामिल हुए। मीट को भाजपा विदेश विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी डा. विजय चौथाईवाले और भाजपा विदेश विभाग के प्रदेश संयोजक रोहित गंगवाल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि एक समय था जब मेरा लोकसभा क्षेत्र बहुत पिछड़ा था, स्वास्थ्य सेवाएं नहीं थी, बिजली की समस्या थी। विकास के लिए सपना देख रहे थे। अब हमारे क्षेत्र में तीन मेडिकल कालेज हैं।

आपका और हमारा एक ही उद्देश्य है देश और समाज की सेवा करना। हम सब मिलकर कार्य करें और 2024 के लोकसभा चुनाव को ऐतिहासिक बनाएं। विदेश संपर्क विभाग के सह-संयोजक डा. सुधांशु गुप्ता ने कहा कि इस बार हमें प्रदेश की 29वीं लोकसभा सीट छिंदवाड़ा में भी भाजपा को जिताकर इतिहास रचना है।

Advertisement