निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
छिंदवाड़ा/बिछुआ :- सोमवार को बडोसा तहसील चौराई ग्राम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय चौरे, रामाकोना सरपंच गगन गोहिल, उद्योगपति माहेश्वरी जी, कार्यक्रम आयोजक जनाधिकार सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप रघुवंशी, भाजपा नेता निकांति उपासे, परमानंद उपसरपंच बडोसा सचिव सुदामा कोचे, भरत धावड़े, जगन्ना डोंगरे, पेजे जी, गणेश चंद्रा, गुड्डु पटेल, निगम अधिकारी तारिक जी, मर्सकोले मासाब, डॉक्टर डी एस हमारे यहां मौजूद रहे।
कृष्णा हॉस्पिटल टीम, लायंस हॉस्पिटल टीम, एशियन केयर आई हॉस्पिटल टीम, बी एम ओ डॉक्टर टीम, आयुष टीम, आशा कार्यकर्ता, बेलवाड़ी, कोटवार, रोजगार सहायक, शिक्षकगण छात्र सहित सभी ग्रामवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी निवेशकों का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अयोजित हुआ . वहीं शिक्षक गण सम्मान समिति द्वारा किया गया।
वहीं संदीप रघुवंशी ने नर सेवा को नारायण सेवा प्रदान करने का प्रस्ताव एवं सभी आवेदकों का स्वागत एवं आवेदन पत्र दिया।

Advertisement