नगर निगम की पूर्व महिला अधिकारी ने पति और देवर के नाम से बुक किए फ्लैट

नगर निगम की पूर्व महिला अधिकारी ने पति और देवर के नाम से बुक किए फ्लैट
भोपाल । नगर निगम द्वारा कोकता ट्रांसपोर्ट नगर के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाई गई मल्टी में नियम विरुद्ध फ्लेट बुकिंग का मामला सामने आया है। जिसको लेकर महापौर मालती राय को शिकायत भी हुई है। इसके बाद महापौर ने अधिकारियों से जांच कराने का आश्वासन दिया है।

महिला ने लगाई फरियाद

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कल्पना मालवीय नामक महिला ने कोकता में फ्लैट बुक किए जो पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत फर्स्ट फ्लोर पर मकान चाहती थी। लेकिन उन्हें यह फ्लैट नहीं मिल पाया। इस संबंध में जब महिला द्वारा जानकारी निकाली गई, तो पता चला कि इस प्रोजेक्ट की नोडल अधिकारी स्नेहलता शुक्ला द्वारा दो ईडब्ल्यूएस फ्लैट यानी नान स्लम में प्रथम तल पर बुक किए गए हैं। इस संबंध में उनके द्वारा राशि भी बाद में जमा की गई। इस संबंध में कल्पना मालवीय द्वारा पूरी जानकारी निकालने के बाद इसकी शिकायत महापौर मालती राय के समक्ष की गई है। जहां से उसे जल्द ही जांच का अश्वासन मिला है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार जब कोकता में फ्लैट निर्माण हो रहे थे, तब इस प्रोजेक्ट की नोडल अधिकारी एआरआर स्नेहलता शुक्ला थीं। जो वर्तमान में छतरपुर में नगर निगम की नौकरी छोड़कर टीचर बन गई है। इनके द्वारा अपने पति सुयश और देवर सुदीप के नाम से फ्लैट बुक किए। इस पर कल्पना मालवीय द्वारा जानकारी निकालने के बाद महापौर से शिकायत की गई है।
Advertisement