पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, बोले- देश में अघोषित आपातकाल

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, बोले- देश में अघोषित आपातकाल

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जबर्दस्त हमला बोला और कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है। उन्होंने ईवीएम और इलेक्टोरल बांड को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास यही दो हथियार हैं।

दिग्विजय ने कहा कि आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है] ताकि वे चुनाव में भागीदारी न कर सकें। कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज कर दिया। ऐसी कंपनियों ने भाजपा को इलेक्टोरल बांड के माध्यम से चंदा दिया है, जिन पर कार्रवाइयां हो चुकी हैं। ईडी, आइटी के नोटिस है।

Advertisement