फ‍िटनेस इंफ्लूएंसर ने फांसी लगाकर जान दी, इंस्‍टा के बायो में लिखा- कायर की तरह जीने से मरना अच्‍छा

फ‍िटनेस इंफ्लूएंसर ने फांसी लगाकर जान दी, इंस्‍टा के बायो में लिखा- कायर की तरह जीने से मरना अच्‍छा

भोपाल। कोलार के सर्वजन सोसायटी कल्याणकुंज में अपने दोस्त के घर आए एक 21 वर्षीय छात्र दुर्गजीत सिंह आर्य ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला था। दुर्गजीत सिंह फ‍िटनेस इन्‍फ्लूएंसर था।

जानकारी के अनुसार छात्र भोपाल में अपने पेपर देने आया था। वह मध्यप्रदेश के अमरकंटक में पढ़ाई कर रहा था।कोलार पुलिस के मुताबिक दुर्गजीत सिंह आर्य का रविवार को प्रतियोगी परीक्षा का पेपर था। इसलिए वह 14 मार्च को भोपाल आया था।

बताया जाता है कि अगले ही दिन अपने कमरे की चाबी देकर उसका दोस्त अपने घर होली मनाने चला गया था। 17 मार्च को उसने परीक्षा दी और तब से वह घर में अकेला था।


Advertisement