सोमकुंड में दो दिन बाद होना है पर्व स्नान, आसपास जमी कीचड़ से श्रद्धालुओं के फिसलने का खतरा

सोमकुंड में दो दिन बाद होना है पर्व स्नान, आसपास जमी कीचड़ से श्रद्धालुओं के फिसलने का खतरा
उज्जैन। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में पर्व स्नान होगा। महापर्व में दो दिन शेष रह गए हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सोमकुंड में आसपास का गंदा पानी जमा हो गया है। कुंड के घाट व आसपास कीचड़ के कारण फिसलन हो रही है। अगर समय रहते यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम नहीं किए गए तो परेशानी होगी।

सोमकुंड के नजदीक टाटा सिवरेज प्रोजेक्ट के तहत खोदाई हुई है। बारिश व दो दिन पहले शिप्रा में आए उफान के कारण इस गड्ढे में पानी भर गया है। कुंड के नजदीक खोदाई होने से संपूर्ण परिक्षेत्र में गंदगी, कीचड़ व फिसलन हो रही है। अगर आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार बारिश होती रही तो दर्शनार्थियों को परेशानी होगी। आस्थावानों का कहना है प्रशासन को समय पर श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम करना चाहिए।
Advertisement