Select Date:

किसान-कल्याण महाकुंभ में आएँ किसान भाई: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 13-06-2023 06:42 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमने किसानों के ऋण पर ब्याज की राशि राज्य सरकार की ओर से भरवाने की बात कही थी। राजगढ़ में 13 जून को किसान- कल्याण महाकुंभ में किसानों के ब्याज की राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाएगीजिससे किसानों को कृषक सोसायटी से खाद-बीज मिल सकेगा। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह भी विशेष रूप से शामिल होंगे। किसान-कल्याण महाकुंभ में फसल बीमा योजना के 2900 करोड़ रूपए भी किसानों के खातों में डाले जाएंगे। मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना के 2 हजार रूपए भी सभी पात्र किसानों के खातों में अंतरित होंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों से की अपील में कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 6 हजार रूपए प्रतिवर्ष किसानों के खातों में जारी करते हैं। राज्य शासन की ओर से भी 4 हजार रूपए 2 किस्त में किसानों के खातों में डाले जाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान-कल्याण महाकुंभ किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रकटीकरण है। किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में राजगढ़ के किसान महाकुंभ में शामिल हों। सभी जिला मुख्यालयों तथा सोसायटी मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम होंगे। किसान भाई इन कार्यक्रमों में आएँ, महाकुंभ से वर्चुअली जुड़ें और संवाद में शामिल हों।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2025
मप्र का पहला कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल जिले में सतपुड़ा और मेलघाट टाइगर रिजर्व के बीच में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मप्र वन्य प्राणी संरक्षण बोर्ड ने इसकी…
 17 March 2025
मप्र में सहारा समूह की बहुमूल्य जमीनों की सस्ते दाम में खरीदने और भुगतान में अनियमितता का बड़ा खुलासा हुआ है। पहले भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों…
 17 March 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने करीब 80 से…
 17 March 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 मार्च को विधानसभा में ये बयान दिया था। इसके साथ ही सीएम ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कर्मचारियों के प्रमोशन…
 17 March 2025
भोपाल के निशातपुरा इलाके में 9 साल की मासूम से बैड टच का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार धुलेंडी के दिन की है। होली पर रंग-गुलाल चल रहा था,…
 17 March 2025
स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का असमय निधन हो गया है। वे उपचार के लिए दिल्ली गए थे। वहीं उन्होंने अंतिम…
 17 March 2025
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में प्राइवेट जॉब करने वाली युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का रिश्ते का भाई है। युवक ने युवती को…
 17 March 2025
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा एतराज जताया है। सारंग…
 17 March 2025
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इससे दिन के…
Advertisement