भोपाल। मोबाइल से लैपटाप पर यूट्यूब वीडियो स्विच करना अब मुश्किल नहीं है। कुछ ही समय में अब स्मार्टफोन को लैपटाप से जोड़कर यूट्यूब वीडियो को देखा जा सकता है। खास बात है कि यूट्यूब वीडियो को लैपटाप या कम्प्यूटर पर कास्ट करते समय मोबाइल फोन एक रिमोट कंट्रोलर की तरह काम करता है। इससे युवाओं को वीडियो बनाने और देखने में मदद भी मिल सकेगी।
इनबिल्ट कनेक्ट ऐप किया तैयार
इसके लिए माइक्रोसाफ्ट ने एक इनबिल्ट कनेक्ट ऐप बनाया है जो एंड्रायड फोन को विंडोज लैपटाप या डेस्कटाप आदि से जोड़ता है। कई बार आपको मोबाइल पर चलने वाला वीडियो इतना पसंद आ जाता है कि उसे यूजर्स लैपटाप पर भी देखना पसंद करते हैं।
इस फीचर का इस्तेमाल कर फोटो, वीडियो व डाटा रखें सुरक्षित
वहीं फेसबुक ने भी नया फीचर बाजार में उतारा है। जिसे शहर के युवाओं द्वारा काफी पंसद भी किया जा रहा है।फेसबुक के लीगेसी अकाउंट के बाद फोन में भी अब ऐसा ही फीचर दिया जा रहा है। आइफोन में यह फीचर पहले से ही उपलब्ध है। इस फीचर का इस्तेमाल यूजर्स की फोटो, वीडियो और संवेदनशील डाटा को सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा है।
क्या है लीगेसी कान्टैक्ट?
लीगेसी फीचर का इस्तेमाल करने के लिए मेन यूजर्स को किसी एक इंसान का नाम चुनने का मौका दिया जाता है, जिसे आप अपने भविष्य के लिए फोन के अधिकार सौंपना चाहते हैं। ऐसे में मेन यूजर के न रहने पर उसके डिवाइस का एक्सेस चुने हुए यूजर्स को मिल जाता है। इस फीचर का इस्तेमाल आप कर सकते है।











