पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रीजनल सरस मेला का आयोजन भोपाल हाट परिसर में किया जा रहा है। इस मेले में देश के विभिन्न प्रांताें से आए स्वसहायता समूह अपने उत्पादाें के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपस्थित हैं।समय दोपहर एक बजे से है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय ने "माह का प्रदर्श" के तहत भूटिया समुदाय के अनुष्ठानिक उपकरण फुरबा को प्रदर्शित किया है।वीथी संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में भील समुदाय की चित्रकार रेसु गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 47वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।
शहीद भवन में रिफ्लेक्शन नाट्य महोत्सव के पहले दिन तनवीर अहमद द्वारा निर्देशित हास्य नाटक टैक्स फ्री का मंचन किया जाएगा। प्रस्तुति शाम साढे़ छह बजे आरंभ होगी और प्रवेश निश्शुल्क रखा गया है।











