Select Date:

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर के वार्ड 8 और 1 में निरीक्षण कर दिए निर्देश

Updated on 01-06-2023 05:46 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर में वार्ड 8 और 1 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर निर्देश दिए। निरीक्षण में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सबसे पहले वार्ड 8 मलगढा स्थित राजीव आवास योजना में बने आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि सीवर एवं पेयजल की समस्या बनी हुई है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक सीवर का स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक प्रतिदिन सीवर की सफाई की जाए। साथ ही नई सीवर लाइन एवं पेयजल लाइन डालने की प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण की जाए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर को वार्ड-1 में तिघरा रोड स्थित बजरंग कॉलोनी, गुप्तेश्वर कॉलोनी और होतमपुरा में निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने विद्युत, पेयजल सहित रोड की समस्या से अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
अशोकनगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा के…
 30 April 2025
भोपाल नगर निगम में बंधक रखी जमीन को अवैध रूप से बेचने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने दिलीप बच्चानी, उसकी पत्नी हर्षिता बच्चानी और खरीदार प्रिया हरपलानी…
 30 April 2025
मध्यप्रदेश में 1 मई से 30 दिन तक कर्मचारियों के तबादले हो सकेंगे। मंगलवार को डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने तबादला नीति को मंजूरी दे दी। इसमें स्वैच्छिक तबादले भी…
 30 April 2025
भोपाल रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक बुजुर्ग महिला को समय पर मिली मदद ने उसकी जान बचा ली। रात करीब 9:15 बजे स्टेशन के नए भवन स्थित टिकट काउंटर…
 30 April 2025
अक्षय तृतीया पर भोपाल में सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे। फंदा में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। यहां पर 151 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे।इधर, अक्षय तृतीया पर कोई बाल विवाह न…
 30 April 2025
मध्यप्रदेश में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज आज रात सांकेतिक विरोध करेगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ की अगुआई में पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज से अपील…
 30 April 2025
भोपाल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का सख्त आदेश दिया।इस बीच मध्य प्रदेश में पाकिस्तानी…
 30 April 2025
 भोपाल: हिंदू लड़कियों को फंसाने के बाद उनसे दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर दूसरी लड़कियों को फंसाने का दबाव बनाने वाले दरिंदों पर कानून का शिकंजा कसने लगा है। भोपाल पुलिस…
 29 April 2025
शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, आयुष परिसर मैनिट हिल्स भोपाल में स्थित "होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र" में महिलाओं में होने वाले मोटापे के ऊपर विशेष उपचार उपलब्ध है। यह…
Advertisement