पाठशाला का विचार है कि व्यक्तिगत विकास ही समाज के विकास की मूल इकाई है और यदि इसकी शुरुआत बच्चों से की जाये तो कहीं न कहीं भविष्य में समाज स्वयं विकसित होकर अपना उचित स्थान प्राप्त कर सकेगा। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए पाठशाला की मस्ती की पाठशाला का समर कैंप तीन जगहों पर आयोजित किया गया, गांव में ताज महल टप्पा और शहर में रिवेरा टाउन और कृष्णा हाउसिंग सोसायटी। 1 मई से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न गतिविधियाँ कर बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं व्यक्तित्व विकास को एक कदम आगे बढ़ाया गया है
वास्तव में "पाठशाला क्या है"
यह एक हम लोगों का प्रयास है जिसमें वे बच्चे जिन्होंने देहरी के पास कुछ नहीं देखा है ,एवं अभाव में मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाते हैं ।उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना और उनके अंदर की प्रतिभा को बाहर निकालने का प्रयास है ।
यह वर्षों से एक निकटवर्ती ग्राम ताजमहल टप्पा पर चलता है। और भोपाल में दो जगह कृष्णा हाउसिंग सोसायटी और रिवेरा टाउन सोसायटी में निरंतर जारी है।











