हालांकि, उसके बाद फिर तापमान बढ़ने लगेगा। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का सबसे अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में रिकॉर्ड किया गया।
एमपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, शुष्क हुआ मिजाज, जानें मौसम का ताजा अपडेट
भोपाल: पश्चिमी विक्षोभ के असर के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
एमपी का तापमान
प्रदेश की प्रमुख स्थानों के न्यूनतम तापमान को देखा जाए तो पचमढ़ी में 9.7, राजगढ़ में 11.4, उज्जैन में 11.2, भोपाल में 13.6, ग्वालियर में 13.6, इंदौर में 13, छिंदवाड़ा में 12.6, जबलपुर में 12, मंडला में 10.6, नौगांव में 11.6, टीकमगढ़ में 11.8, उमरिया में 11.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान देखें तो खंडवा में 33.1, खरगोन में 33, भोपाल में 28.8, ग्वालियर में 27.8, इंदौर में 28.5, उज्जैन में 30, जबलपुर में 30.8, मंडला में 32 और सिवनी में 32.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों के मौसम को शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। किसी भी जिले को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की दृष्टिकोण जारी किया है। इसके बाद फिर तापमान में बढ़त आ सकती है। राजधानी भोपाल के मौसम के बारे में बताया है कि आकाश की स्थिति साफ बनी रहेगी। औसत हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।











