ट्रंप को क्यों किया गया था बैन
ट्रंप पर जनवरी 2021 में लोगों को यूएस कैपिटल पर हमले के लिए भड़काने का आरोप लगा था। कहा गया था कि ट्रंप ने भीड़ को उकसाने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का आरोप किया था। इसमें ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल थे। हालांकि, तब सोशल मीडिया कंपनियों के इस कदम की पूरी दुनिया में आलोचना की गई थी। कई राष्ट्राध्यक्षों ने इसके खिलाफ बयान दिए थे और इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया था। ट्रंप ने ट्विटर पर प्रतिबंझ के बाद अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल शुरू किया था।
एलन मस्क ने ट्रंप के अकाउंट को किया था बहाल
पिछले साल एक्स के नए मालिक एलन मस्क ने ट्रंप पर लगा बैन हटा दिया था, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप इस प्लेटफॉर्म पर वापसी नहीं की थी। एलन मस्क ने खुद ट्वीट कर ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को बहाल किए जाने की योजना के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था कि लोगों ने अपनी इच्छा जाहिर की है। ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाएगा। मस्क ने एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया था, जिसमें प्रतिभागियों से पूछा गया था कि क्या ट्विटर पर ट्रंप की वापसी होनी चाहिए। इस सर्वेक्षण में 15,085,458 लोगों ने अपना मत जाहिर किया। करीब 51.8 फीसदी लोगों ने ट्रंप का अकाउंट बहाल करने का समर्थन किया, जबकि 48.2 प्रतिशत इसके खिलाफ थे।











