अमेरिका में डॉक्टरों ने किया चमत्कार, जीवित इंसान में किया सूअर की किडनी का पहला ट्रांसप्लांट, हो रही रिकवरी

अमेरिका में डॉक्टरों ने किया चमत्कार, जीवित इंसान में किया सूअर की किडनी का पहला ट्रांसप्लांट, हो रही रिकवरी
वाशिंगटन: डॉक्टरों अनुवांशिक रूप से संशोधित सूअर की किडनी का जीवित इंसान में पहला प्रत्यारोपण करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। मेडिकल क्षेत्र की बड़ी सफलता ने किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए संभावना के नए द्वार खोल दिए हैं। शनिवार को मैसेच्युसेट्स जनरल अस्पताल में चली 4 घंटे की सर्जरी में डॉक्टरों ने इस उपलब्धि को हासिल किया। 1954 में इसी अस्पताल में दुनिया का पहला किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉक्टरों ने बताया कि 62 वर्षीय रिक स्लेमैन की हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement