सिंधी समाज की संभाग स्तरीय कुकिंग स्पर्धा शुरू, महिलाओं ने बनाए लजीज व्यंजन

सिंधी समाज की संभाग स्तरीय कुकिंग स्पर्धा शुरू, महिलाओं ने बनाए लजीज व्यंजन

 संत हिरदाराम नगर । सिंधी व्यंजनों को बढ़ावा देने एवं समाज की नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के उद्देश्य से सिंधी मेला समिति ने महिलाओं के बीच कुकिंग स्पर्धा आयोजित की है। इसका शुभारंभ मेला समिति के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं समिति के अध्यक्ष मनीष दरियानी ने किया।

खालसा मांगलिक भवन कोटरा सुल्तानाबाद, साई सतराम धाम संत कंवरराम कालानी, झूलेलाल मंदिर बावड़िया कला एवं शाहपुरा में एक साथ कुकिंग स्पर्धा शुरू हुई। महिलाएं शेफ के रूप में नजर आई। महिलाओं ने सिंधी व्यंजन कढ़ी चावल, मिठी भोरी, दही कोकी, सेयल फुलका, चटणी ढोढ़ो, मालपुआ, सन्हां पकौड़ा के अलावा अपनी पसंद के कई मीठे व्यंजन भ बनाएं स्वतंत्रता दिवस नजदीक है। इसे देखते हुए कुछ महिलाओं ने तिरंगा मिठाई भी बनाई। निर्णायक मंडल ने सीमा सबनानी की अगुवाई में व्यंजनों का स्वाद चखा। निर्णायक मंडल की अनुशंसा के आधार पर महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सबनानी ने कहा किसमाज की नई पीढ़ी को पीजा, बर्गर के बजाय पंरपरागत व्यंजन खाने के लिए प्रेरित करें। फास्ट फूड के बजाय हेल्दी फूड खाएं युवा ताकिउनकी सेहत भी बनी रहे।

बेस्ट कुकिंग अवार्ड भी दिया जाएगा

समिति की ओर से भारतीय सिंधु समाज के सहयोग से 20 अगस्त को न्यू मार्केट स्थित समन्वय भवन मंे समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। शिक्षा, खेल, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अव्वल प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसी समारोह में कुकिंग स्पर्धा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट कुकिंग अवार्ड भी दिया जाएगा। संत हिरदाराम नगर झूलेलाल मंदिर में भी रविवार शाम को कुकिंग स्पर्धा होगी। संभागीय स्तर हो रही स्पर्धा आसपास के जिलों में भी होगी।

Advertisement