संभागायुक्त ने ली विदिशा के चिकित्सको की बैठक

संभागायुक्त ने ली विदिशा के चिकित्सको की बैठक
भोपाल संभागायुक्त श्री मालसिंह ने मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा के निरीक्षण उपरांत मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों की बैठक  कर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल संचालन के संबंध में तमाम व्यवस्थाएं पुख्ता बनाए रखने के दिशा निर्देश दिए है।    संभागायुक्त श्री मालसिंह ने अस्पताल की ओपीडी पर्ची प्राप्ति में मरीजो को ज्यादा देरी ना हो के लिए विशेष व्यवस्थाएं क्रियान्वित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने तीन कम्प्यूटर बिथ प्रिन्टर और चार कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिम पोर्टल से सामग्री शीघ्रतिशीघ्र क्रय करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बेसमेंट एरिया सहित अन्य स्थलों की साफ सफाई पर विशेष बल दिया है। उन्होने कहा कि निकाय को साफ सफाई हेतु पैसे दिए जा रहे है तो चॉक पाइप लाइनो का मरम्मत कार्य शीघ्रतिशीघ्र पूरा कराया जाए ताकि बारिश में बेंसमेंट एरिया में पानी का भराव ना हो। 
  संभागायुक्त श्री मालसिंह ने कहा कि भ्रमण के दौरान मेडिकल कॉलेज की अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजो से व्यक्तिगत सम्पर्क करने पर उनके द्वारा ऐसी समस्याओं से अवगत कराया गया है जो परिसर में हल हो सकती है मरीजो को किस वार्ड में जाना है और उसके लिए रास्ता किधर से है इत्यादि जानकारियां तैनात गार्डो के माध्यम से दी जाए। मरीजो को अनावश्यक रूप से परेशानी ना हो खासकर इलाज व्यवस्था के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। 
संभागायुक्त ने विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से संपादित किए जा रहे कार्यो की जानकारियां प्राप्त की साथ ही कार्यो की सुगमता के लिए और क्या संसाधनो की आवश्यकता है इत्यादि से अवगत हुए है। मेडिकल  कॉलेज के सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में पदाधिकारियों के अलावा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील नंदेश्वर, एमएस डॉ. डीडी परमहंस के अलावा अन्य चिकित्सगण मौजूद रहें।
Advertisement