भोपाल में श्रमिकों का जिला स्तरीय संयुक्त धरना सम्पन्न

भोपाल में श्रमिकों का जिला स्तरीय संयुक्त धरना सम्पन्न
भोपाल में ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मोर्चा, मध्यप्रदेश के बैनर तले सम्पन्न धरने में  देश बचाओ-जनतंत्र बचाओ के नारे के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। 

भोपाल में सम्पन्न यह धरना ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय मंच के आह्वान पर “भारत बचाओ दिवस” के तहत किया जा रहा था। मध्यप्रदेश में सभी सम्भागीय मुख्यालयों और प्रमुख जिला मुख्यालयों में आज संयुक्त धरना आयोजित हुए। प्रदेश के सम्पूर्ण कोयला क्षेत्रों और औद्योगिक केंद्रों पर भी श्रमिकों ने संयुक्त कार्रवाईयां की। 

भोपाल के इस धरने को सीटू के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रधान, एटक के राज्य महासचिव एस एस मौर्या ने संबोधित किया। धरने को प्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता जसविंदर सिंह, किसान नेता प्रह्लाद बैरागी, साहित्यकर्मी शैलेंद्र कुमार शैली प्रमुख ने अपनी शुभकामनाएं दी। बैंक कर्मचारी नेता नजीर कुरेशी, बैंक अधिकारी नेता वी एस रावत, केन्द्रीय कर्मचारी नेता पी वी रामचंद्रन, एस सी जैन, बीमा कर्मचारी नेता ओपी डोंगरीवाल,  भेल के श्रमिक नेता लोकेन्द्र शेखावत, आंगनवाड़ी की नेत्री हाजरा काज़मी, अनीता मेवाड़ा, आशा कर्मी नेता ए टी पद्मनाभन, पेंशनर नेता जी सी जोशी, डी डी शर्मा, मंडीदीप के श्रमिक नेता बलवंत डांगे, सीटू नेता पी एन वर्मा, मेडीकल रिप्रेजेंटेटिव्ह नेता शैलेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया।  
Advertisement